गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय डा.लोहिया ‘मुलायम सिंह यादव भवन पर सम्पन्न हुई। इस बैठक में संगठन की मजबूती, जनपद मे बिजली,सड़क, पानी आदि तमाम जनसमस्याओं के साथ-साथ किसानों की समस्याओ और लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार, अपराध, बिगड़ती कानून व्यवस्था, भाजपा सरकार द्वारा किसानों,नौजवानों और छात्रों से की गयी वादाखिलाफी पर भी गंभीर चर्चा की गयी। इस बैठक मे कार्यकर्ताओ ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर किसानों का धान नही खरीदा जा रहा है। वहां बिचौलिए पूरी तरह से सक्रिय हैं। खाद की भी अनुलब्धता बनी हुई है। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कार्यकर्ताओ से कहा कि भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये से मुल्क बुरी तरह से त्रस्त है।इस सरकार की जनविरोधी एवं तानाशाही नीतियों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को देशवासियों के बुनियादी जरूरतों का तनिक भी ध्यान नहीं है। इन सवालों पर वह पूरी तरह से संवेदनहीन बनी हुई है। भाजपा सरकार को देश की गरीब जनता का बिल्कुल ख्याल नहीं है। वह अपने पूंजीपति मित्रों को ही लाभ पहुंचाने में व्यस्त हैं । उन्होने कहा कि देश गंभीर परिस्थितियों से होकर गुजर रहा है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। संभल कांड की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अपने खिलाफ बढ़ते जनाक्रोश और लगातार खराब होती आबोहवा से धर्म की आड़ में छिप रही है। भाजपा अपने जन्मकाल से ही भाजपा हिंदू और मुसलमानो के बीच नफरत और दंगे कराकर अपने राजनीतिक और साम्प्रदायिक मंसूबों को पूरा करती रही है। भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है । पुर्व विधायक खुर्शीदअहमद ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की नापाक इरादों के प्रति आगाह करने का काम किया । उन्होंने कहा योगी राज मे तहसील और थाने धनउगाही का अड्डा बन गये है। तहसील और थानों मे जनता को न्याय और राहत मिलने के बजाय उनसे धनउगाही की जा रही है। इस बैठक मे मुख्य रूप से,पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामजन्म चौहान,राम जी राय, रामवचन यादव, देवनाथ कुशवाहा,अमित ठाकुर,यशपाल यादव अभिषेक कुशवाहा, अशोक कुमार बिंद , ,तहसीन अहमद,शौर्या सिंह,दिनेश यादव, विभा पाल,जुमाउद्दीन, राजेन्द्रयादव, केसरी यादव,पप्पू कुशवाहा,जयराम यादव, डाॅ समीर सिंह,सुनील यादव,रीना यादव, सुनील यादव,कमलेश यादव उर्फ भानु,राजेश कुमार यादव,रामाशीष यादव, बलिराम यादव, नरसिंह यादव, लल्लन राम,प्रभुनाथ यादव, बहादुर कुशवाहा,अमित विश्वकर्मा,सुर्यमणि यादव, बांबी चौधरी,इलियास अहमद, संतोष यादव आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
