Breaking News
Home / अपराध / गाजीपुर: चार पहिया वाहन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

गाजीपुर: चार पहिया वाहन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर माऊपारा ग्राम के समीप रांत्री 6 बजे के लगभग फोरलेन हाइवे पर चार पहिया वाहन से धक्का लगने से महराजी देवी उम्र 60 वर्ष की तत्काल मौत हो गयी। मृतक नसीरपुर ग्राम के स्व० देवनंदन यादव की धर्मपत्नी थी। प्राप्त सूचना के अनुसार मृतक दूध पहुंचाने के लिए सड़क पार कर रही थी सैदपुर की तरफ से तेज गति से आ रही वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा जिससे धक्का लग गया और वह दूर जा गिरी। जिससे तत्काल दम तोङ दिया।पुत्र रामाश्रय यादव सहित पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।गाङी चालक तेज रफ्तार से गा़ङी लेकर फरार हो गया परन्तु घटना सीसी कैमरा मे कैद हो गयी है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …