गाजीपुर। अपर्णा यादव, उपाध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग का जनपद गाजीपुर में भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें उपाध्यक्ष द्वारा जिला कारागार के महिला बैरक का निरीक्षण किया गया वहॉ निरूद्ध 36 महिला बन्दियों से मुलाकात कर उनसे बात-चीत कर महिला बन्दियों की केस की स्थिति तथा कारागार में उपलब्ध व्यवस्था के बारे में अवगत हुई। मा0 उपाध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि महिला बन्दियों को व्यवसायिक कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही मा0 उपाध्यक्ष द्वारा महिला बन्दियों एवं उनके बच्चों को उपहार भेट किया गया। निरीक्षण के समय राकेश वर्मा जेलर, संजय कुमार सोनी जिला प्रोबेशन अधिकारी, गाजीपुर उपस्थित रहें।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..