Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा के तत्वावधान में मनाई जाएगी प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती

श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा के तत्वावधान में मनाई जाएगी प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती

गाजीपुर। श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा ददरी घाट, गाज़ीपुर के कार्यकारिणी एवं जनपद के वरिष्ठ नागरिकों की शाम 7:00 बजे से बैठक स्थानीय ददरी घाट स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर के सभागार में संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिन को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा और उसी दिन चित्रगुप्त मंदिर ददरी घाट गाजीपुर में सायं 4:00 बजे से भारतीय संविधान के निर्माण में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की भूमिका* विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के लोग भाग लेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से नीरज श्रीवास्तव अजय कुमार श्रीवास्तव रवि श्रीवास्तव विभोर टिल्लू डॉ रितु श्रीवास्तव अजय आनंद अभिषेक सुशील कुमार वर्मा अनिल श्रीवास्तव संजीव श्रीवास्तव राकेश श्रीवास्तव कमलेश श्रीवास्तव सुशांत उर्फ लड्डू  क्षितिज श्रीवास्तव विवेक राहुल इंजीनियर चंद्रशेखर आदि लोग उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …