Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शराब व्‍यवसायी स्‍व.शिवशंकर सिंह के करोड़ो की संपत्ति के लिए महाभारत शुरू, बोलें विशाल सिंह- चाचा पंकज सिंह चंचल के छवि को खराब करने के लिए रची जा रही है साजिश

शराब व्‍यवसायी स्‍व.शिवशंकर सिंह के करोड़ो की संपत्ति के लिए महाभारत शुरू, बोलें विशाल सिंह- चाचा पंकज सिंह चंचल के छवि को खराब करने के लिए रची जा रही है साजिश

गाजीपुर। प्रसिद्ध शराब व्‍यवसायी शिवशंकर सिंह के निधन के एक वर्ष बाद उनकी सैकड़ो करोड़ की संपत्ति के लिए अब वारिशो में महाभारत शुरू हो गया है। ज्ञातव्‍य है कि स्‍व. शिवशंकर सिंह के छह पुत्र है, विवाद होना स्‍वाभाविक है। पिछले दिनो जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह के पति पंकज सिंह चंचल के खिलाफ एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोर-शोर से वायरल हुआ जो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना रहा, अब उसपर पलटवार करते हुए पंकज सिंह चंचल के बड़े भाई स्‍व. अवधेश सिंह के पुत्र विशाल सिंह ने सोमवार को जिला पंचायत अध्‍यक्ष के आवास पर पत्रकार वार्ता में बताया कि दिनांक 25.10.2024 को कुसुमचन्द्रा सिंह व उनके बेटे आयुष सिंह द्वारा वीडियो जारी कर हमारे चाचा (पंकज सिंह ‘चंचल’) प्रतिनिधि जिला पंचायत, अध्यक्ष गाजीपुर के राजनितिक छवि को धूमिल करने के लिए जारी किया गया था, जबकि उपरोक्त घटना के दौरान जिस वीडियो में आरोप लगा रही है, वह (कुसुमचन्द्रा) मौकेपर मौजूद ही नहीं थी और न ही उनके साथ कोई दुर्व्यवहार हुआ था। असल में हमारे किराये के मकान में बीयर शॉप भाड़े पर दिया गया है और उसके पीछे अध्यक्ष प्रतिनिधि का कार्यालय बना हुआ है। बीयर के दुकान के सेल्समैन द्वारा सूचना प्राप्त हुई की 04-05 अज्ञात लोग कार्यालय में ताला तोड़कर वहाँ हंगामा कर रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही मैंने अध्यक्ष प्रतिनिधि को जानकारी दी और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों व थाना अध्यक्ष को दी और मौके पर पहुँचकर कार्यवाही करने की बात करते हुए मुझे तत्काल मौके पर पहुँचने को कहा, वह अपने भी 10 मिनट बाद खुद पहुँचें और पहुँचते ही थाना प्रभारी को भी मौके पर बुलाया और थाना प्रभारी ने मौके की स्थिति को देखकर मैं और पंकज सिंह ने थाना प्रभारी को एक तहरीर दिया, जिसमें उपद्रवीयों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की माँग की। करीब 11:30 बजे घर पहुँचने के बाद मेरे कुछ जानने वाले व्यक्त्तियों ने बताया कि एक वीडियो आप लोगों के खिलाफ कुसुमचन्द्रा सिंह थाने पर से दी है। क्योंकि काफी रात हो गयी थी. इसलिए हम लोगों को उस वीडियो पर कुछ कहना उचित नहीं समझा और बाद में पता चला कि उपद्रवी कुसुचन्द्रा सिंह व आयुष के जानने वालो में से थें। जिसको यानी उन उपद्रवीयों को बचाने के लिए ये खेल खेला गया। जबकि मौके पर कुसुमचन्द्रा सिंह की उपस्थित थी ही नहीं और वह हम लोगों पर झूठा आरोप लगा कर बदनाम करने की साजीश रच रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …