Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गायत्री शक्तिपीठ गाजीपुर में 23 से 25 अक्टूबर तक होगा कर्मकांड प्रशिक्षण

गायत्री शक्तिपीठ गाजीपुर में 23 से 25 अक्टूबर तक होगा कर्मकांड प्रशिक्षण

गाजीपुर। गायत्री परिवार के मुखिया सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में मिशन के कार्यों को और अधिक सक्रिय करने और जन सामान्य तक गायत्री और यज्ञ के संदेश को पहुंचाकर क्षेत्रों में गुरूदेव का अच्छा संदेशवाहक बनाने हेतु यज्ञीय कर्मकांड का प्रशिक्षण शिविर दिनांक 23 से 25 अक्टूबर 2024 तक गायत्री शक्तिपीठ गाजीपुर पर आयोजित किया गया है। जिसमें सभी इच्छुक परिजन भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को 23 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण पूर्ण रूप से आवासीय होगा जिसमें आप के आवास और भोजन का प्रबंध पूर्णतःनिःशुल्क रहेगा। इस प्रशिक्षण में आयु 18+ के सभी परिजन (भाई – बहिन) प्रतिभाग कर सकते हैं। उपरोक्त प्रशिक्षण में एक कॉपी–कलम और अपने निजी प्रयोग के सामान (दो चादर,ब्रश, साबुन, तेल-कंघी, अपनी दवाएं आदि)अपने साथ लेकर आए।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर के वैज्ञानिको ने किसानों को सिखाई आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीक

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, …