गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय आमघाट के अधीन उपकेंद्र प्रकाशनगर के लाल दरवाजा एवं पुलिस लाइन फीडर के कोयलाघाट,पुलिस लाइन मोहल्लों सहित लोटन इमली के फीडर सब्जी मंडी,गोलाघाट समेत उपकेंद्र रौजा से टाऊन नंबर 1 फीडर के मोहल्ला फूलनपुर के ट्रांसफार्मरो पर एलटी लाइन के जर्जर एवं पुराने तारों को बदलकर न्यू एबीसी कंडक्टर तारों को लगाया जाएगा जिसमे इन मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति दिनांक:-17/10/2024 को प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक आंशिक रूप से बाधित रहेगी। वही अधिशाषी अभियंता आशीष शर्मा ने बताया कि भारत सरकार की योजना आरडीएसएस के अंतर्गत विद्युतीकरण एव अनुरक्षण का कार्य किया जाना है, अतः इन क्षेत्रों में प्रातः 09:00 बजे से शाम 5 बजे तक कुल 8 घंटे विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..