Breaking News
Home / खेल / गाजीपुर: सत्र 2027-28 के ट्रायल हेतु क्रिकेट खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण  आज से- शाश्वत सिंह

गाजीपुर: सत्र 2027-28 के ट्रायल हेतु क्रिकेट खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण  आज से- शाश्वत सिंह

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि आगामी  सत्र  2027-28 हेतु ट्रायल के लिए खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण आज  से आरम्भ हो जाएगा। इस पंजीकरण में पुरुषों के सभी फॉर्मेट यथा – अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23/24 तथा ओपन/रणजी एवं महिला वर्ग के अंडर-15, अंडर-19, अंडर-23 एवं सीनियर वर्ग के ट्रायल का पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से होगा। पंजीकरण खिलाड़ियों के आधार कार्ड पर दर्ज तथ्यों के आधार पर होगा।उन्होंने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंडल के सभी खिलाड़ियों  के पंजीकरण को सुगम व सरल बनाने के उद्देश्य से गाजीपुर मंडल कार्यालय (पता – एन०वाई० सुहासिनी सिनेमाज मल्टीप्लेक्स परिसर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ए०टी०एम० के बगल में, रायगंज, गाजीपुर) में प्रातः 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे के मध्य रंजन सिंह (मो० 7839349331) से सम्पर्क कर सकते हैं। अतः समय रहते सभी खिलाड़ी अपने-अपने आधार पंजीकृत मोबाइल नंबर की पुष्टि कर लें, जिससे कि पंजीकरण के समय ओ.टी.पी. (OTP) मिलने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो एवं आवश्यकता होने पर खिलाड़ी अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड के साथ लिंक करा लें।पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा जारी पोर्टल (https://www.registration.upca.tv/login)  पर खिलाड़ी अपने मोबाइल नंबर से ओ.टी.पी. के माध्यम से पंजीकरण करेंगे। एक मोबाइल नंबर से एक ही खिलाड़ी का पंजीकरण किया जा सकता है। पंजीकरण के दौरान खिलाड़ी को अपना वर्तमान फोटो, आधार कार्ड तथा डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत सभी पंजीकृत खिलाड़ियों को पोर्टल द्वारा पंजीकरण संख्या (आई.डी.) प्राप्त होगी। उक्त पंजीकरण रसीद सहित अपने मूल दस्तावेजों के साथ खिलाड़ियों को मंडल कार्यालय में प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे के मध्य सम्पर्क कर निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडल से संबद्ध सभी स्थानीय जनपदों—गाजीपुर, बलिया, मऊ एवं देवरिया के खिलाड़ी  रंजन सिंह (मो० 7839349331), रोहित जायसवाल (7521003737) व नरेंद्र कुमार  (8112529953) से संपर्क कर  पंजीकरण से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे । उन्होंने मंडल के सभी खिलाड़ियों से अपील की कि सत्र 2027-28 के लिए सभी श्रेणी के ट्रायल हेतु यथाशीघ्र अपना पंजीकरण पूर्ण कर उसकी पुष्टि करा लें। किसी भी असुविधा की स्थिति में खिलाड़ी प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक अपनी सुविधानुसार गाजीपुर मंडल कार्यालय (देवगन सिनेक्स सुहासिनी  मल्टीप्लेक्स परिसर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ए०टी०एम० के बगल में, रायगंज, गाजीपुर) से सम्पर्क कर सकते हैं। अधूरे, अस्पष्ट तथा तथ्यों को छिपाकर भरे गए आवेदन पत्र निरस्त किए जा सकते हैं, जिसके लिए जमा किया गया पंजीकरण शुल्क वापस नहीं होगा और न ही कार्यालय इसके लिए उत्तरदायी होगा।उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार विभिन्न वर्गों के लिए खिलाड़ियों की जन्मतिथि निम्नानुसार होनी चाहिए: अंडर-14 (बालक): 01.09.2012 से 31.08.2015 के मध्य , अंडर-15 (महिला): 01.09.2011 से 30.09.2014 के मध्य, अंडर-16 (पुरुष): 01.09.2010 से 31.08.2012 के मध्य, अंडर-19 वर्ग: 01.09.2007 अथवा उसके बाद, अंडर-23 वर्ग:  01.09.2003 अथवा उसके बाद तथा सीनियर वर्ग: 01.09.2003 से पहले की अंत में उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण करते समय खिलाड़ियों को मण्डल का चयन करते समय विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

उगते हुए सूर्य को अर्घ्‍य देने के साथ महापर्व डाला छठ संपन्‍न

गाजीपुर। उगते हुए सूर्य को अर्घ्‍य देने के साथ ही महापर्व डाला छठ का समापन …