Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भाजपा का कार्यकर्ता लक्ष्‍य पूर्ण कर स्‍थापित करता हैं किर्तिमान- सुनील उपाध्‍याय

भाजपा का कार्यकर्ता लक्ष्‍य पूर्ण कर स्‍थापित करता हैं किर्तिमान- सुनील उपाध्‍याय

गाजीपुर। भाजपा सदस्यता पर्व 2024 के दूसरे चरण के आज अंतिम दिन कल बुधवार से शुरू सक्रिय सदस्यता अभियान की कार्यशाला जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जौनपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा सक्रिय सदस्यता सत्यापन अधिकारी सुशील उपाध्याय ने कहा कि सेवा समर्पित, दृढ़ निश्चयी, अदम्य साहसी,नैतिक रूप से शालीन, विनम्र,सर्वस्पर्शी समाज सहयोगी भाजपा कार्यकर्ता कठिन से कठिन लक्ष्य लेकर कड़ी मेहनत से संगठन कार्य पूर्ण करता है। कार्यकर्ता सिर्फ लक्ष्य पूर्ण नही करता बल्कि किर्तिमान स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बने यह संगठन लक्ष्य है। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने सक्रिय सदस्यता अभियान की कार्यशाला में प्राथमिक सदस्यता के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए बधाई दिया और कहा कि सक्रिय सदस्यों की ज्यादा से ज्यादा संख्या संगठन की मजबूती के लिए बहुत जरूरी है। सक्रिय सदस्य के लिए 100 प्राथमिक सदस्य बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संगठन को सर्वस्पर्शी बनाने के लिए संख्यात्मक मजबूती के साथ गुणवत्तापूर्ण, सामाजिक सामंजस्य को स्थापित करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि बूथ गठन मंडल का दायित्व है। सदस्यता ही संगठन का मूल कार्य है। कार्यक्रम का समापन करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि समय के साथ चलने वाला हर व्यक्ति सफल होता है‌‌। सफलता प्राप्त हो इसके लिए अपने अपने नीजी लक्ष्य व अहर्ता को पूर्ण  कर लेना चाहिए । पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने मंडलवार वृत्त लेते हुए करणीय कार्यो से अवगत कराया। पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के जन्मदिन पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा,पारस नाथ राय, सरिता अग्रवाल, जयप्रकाश गुप्ता, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, रामनरेश कुशवाहा,राजेश राजभर, संकठा प्रसाद मिश्र, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, श्यामराज तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, नितिश दूबे, राकेश यादव, ओमप्रकाश राम, सरोज मिश्रा, विनोद अग्रवाल, रामराज बनवासी,विश्व प्रकाश अकेला,किरन सिंह सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रवासी तथा प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्‍चर एक्‍टेशन एण्‍ड टेक्‍नोलॉजी कार्यक्रम में महिला कृषको को किया गया सम्‍मानित

गाजीपुर। जनपद में महिला कृषको की भागीदारी बढ़ाने एव उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मानित …