गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय आमघाट के अधीन सब स्टेशन प्रकाशनगर के फीडर लाल दरवाजा,पुलिस लाइन डीटीआर 1, कोयलाघाट एवम सब स्टेशन रौजा फीडर के टाउन 1,टाउन 2,टाउनहाल,फुल्लनपुर मुहल्ले के ट्रांसफार्मरो के एलटी लाइन के पुराने एवम जर्जर तारों को बदलकर ABC कंडक्टर केबल लगाने का कार्य किया जाएगा,जिसमे इन मुहल्लो की विद्युत आपूर्ति दिनांक 09/10/2024 को प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। वही अधिशाषी अभियंता द्वितीय आशीष शर्मा ने बताया कि भारत सरकार की योजना आरडीएसएस के अंतर्गत विद्युतीकरण एव अनुरक्षण का कार्य किया जाना है,जिसमे इन क्षेत्रों में कुल 8 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..