गाजीपुर। अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 16 जुलाई को मु0अ0सं0 88/24 धारा 376,328,306,506, भादवि0 व 67 ए आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया एंव विवेचना के आधार पर धारा 328,306 भादवि0 व 67 ए आईटी एक्ट का लोप करते हुए धारा 376,506 भादवि0 मे नामित अभियुक्त प्रदुम राजभर पुत्र मनोहर राजभर उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम धनेशपुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर जो काफी दिन से फरार चल रहा था जिसको मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा आज दिनांक 23.09.2024 को समय करीब 12.10 बजे रेलवे स्टेशन दुल्लहपुर के सामने मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..