Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गोपीनाथ प्राइवेट आईटीआई में मारुति कंपनी के तत्वावधान में 25 सितंबर को लगेगा मेगा जॉब शिविर

गोपीनाथ प्राइवेट आईटीआई में मारुति कंपनी के तत्वावधान में 25 सितंबर को लगेगा मेगा जॉब शिविर

गाज़ीपुर। अगर आप सिर्फ हाईस्कूल या इंटरमीडिएट पास हैं या आईटीआई किए हों तो आप के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है। गोपीनाथ प्राइवेट आईटीआई में कैंपस सेलेक्शन के लिए मारूति कंपनी का विशेष मेगा जाब प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कहीं किसी भी स्कूल के पढ़े हुए छात्र भाग ले सकते हैं। ये मेगा जाब प्लेसमेंट कैंप 25 सितम्बर 2024 को गोपीनाथ प्राइवेट आईटीआई में लगने जा रहा है। जिसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट पास के लिए भी 18 से 20 हजार रुपये तक की सैलरी मिल रही है, साथ ही साथ कंपनी खाने की भी व्यवस्था देगी। ये जानकारी देते हुए गोपीनाथ प्राइवेट आईटीआई के कार्यवाहक प्राचार्य वरूणेश पांडेय ने बताया कि इस मेगा कैंपस प्लेसमेंट में हर जगह के छात्र भाग ले सकते हैं। इस कैंपस प्लेसमेंट में प्रतिभाग के इच्छुक छात्र अपने समस्त डाक्यूमेंट के साथ 25 सितम्बर को प्रातः 9:00 बजे गोपीनाथ प्राइवेट आईटीआई पर उपस्थित होकर इंटरव्यू में हिस्सा ले सकते हैं, ये नौकरी पाने का अच्छा मौका है जिस का अधिक से अधिक छात्रों को लाभ उठाना चाहिए।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …