Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पद्म कुंज फाउंडेशन और माही मेडिकोज द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भ

पद्म कुंज फाउंडेशन और माही मेडिकोज द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भ

गाजीपुर। पद्म कुंज फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक श्री त्रिलोकी नाथ राय ने बताया कि आज चंदौली जिले के चहनिया ब्लॉक पर  पद्मकुंज फाउंडेशन एवं माही मेडिकोज के संयुक्त तत्वाधान मे निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों लोगों ने अपना नेत्र परीक्षण करवाकर आयोजन का लाभ उठाया। सह संयोजक नीलेश सिंह ने बताया कि निशुल्क नेत्र परीक्षण के आयोजन से ग्रामीणों मे बहुत हर्ष एवं उत्साह दिखा। आयोजन स्थल पर प्रमुख रूप से सह संयोजक नीलेश सिंह, फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रभारी विवेक राय, राष्ट्रीय संयोजक त्रिलोकी नाथ राय, प्रदेश प्रभारी प्रमोद राय, प्रितेश सिंह, एडवोकेट आशीष सिंह, निर्भय सिंह चौहान, विशाल यादव के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …