Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मिलादुलनबी के मौके पर गाजीपुर शहर और नंदगंज में धूमधाम से निकाला गया जुलूस

मिलादुलनबी के मौके पर गाजीपुर शहर और नंदगंज में धूमधाम से निकाला गया जुलूस

गाजीपुर। जश्ने ईद मिलादुन नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम जुलूसे मोहम्मदी के मौके पर मदरसा कादिरीया से सुबह 9 बजे जुलुस लेकर मदरसा चश्मेरहमत पहूचा वहां से मदरसा चश्मेरहमत को लेकर टाउन हॉल के मैदान में पहुंचा टाउन हॉल के मैदान से दावते इस्लामी के नेतृत्व में जुलूस मोहम्मदी बड़े शान व शौकत से अपने कदीमी रास्ते से होते हुए प्रकाश टाकीज सुहासिनी टॉकीज गोजितर   झुन्नू लाल चौराहा सैयद वाडा होते हुए बरबरहना एम ए एच स्कूल तुलसी का पूल नखास मछली बाजार होते हुए टाउन हॉल पर दुआ खानी करके मुकम्मल हुआ बहुत ही अदब और एहतराम से आका की शान और शौकत में नारा सलाम और नात पढ़ते हुए जियारिन चलते रहे। मिलादुलनबी बाराफात के अवसर पर नंदगंज और आस पास के क्षेत्र में बड़े धूमधाम से मनाया गया।    करीब 4 बजे सायं श्रीगंज के मुसलमान दर्जनों की संख्या में झंडे ,बैनर और डीजे पर अरबी गाने लगाकर नंदगंज बाजार में जुलूस निकाल कर मनाया । जुलूस के साथ बच्चे से लेकर बूढ़े चल रहे थे ।सुरक्षा को मद्दे नजर रखते हुवे स्थानीय पुलिस भी जुलूस के साथ चल रही थी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …