Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी गाजीपुर में मनाया गया हिंदी दिवस

डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी गाजीपुर में मनाया गया हिंदी दिवस

गाजीपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी गाजीपुर में विश्व हिंदी दिवस  समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को हिंदी भाषा का इतिहास, प्रचार प्रसार एवं उनके महत्व के संदर्भ में प्रकाश डाला गया।  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान द्वारा हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया है। संविधान के 17वें अध्याय  में वर्णित है कि संघ की राजभाषा हिंदी होगी और लिपि देवनागरी होगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हिंदी को विश्व भाषा बनाने के लिए प्रयास करना होगा। आज विश्व के कई देशों में हिंदी भाषा बोली जाती है यह हृदय की भाषा है। कार्यक्रम में सत्येंद्र सिंह यशपाल सिंह रविंद्र कुमार राजेश सिंह कमलेश यादव सुधीर सिंह ने छात्र-छात्राओं को हिंदी भाषा के महत्व से अवगत कराया। महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का संचालन विश्वकर्मा प्रसाद ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मेरी लेखन यात्रा…

उबैदुर्रहमान सिद्दीकी   दिल में उम्मीद ,आंखो में सपने ,आवाज़ की सच्चाई और अटल विश्वास …