गाजीपुर। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत शुक्रवार को साबिर अली नेशनल प्राइवेट आईटीआई जखनियां में निशुल्क टैबलेट वितरण का कार्य सम्पन्न हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि बृजेश यादव राजस्व निरीक्षक जखनियां व विशिष्ट अतिथि देव नारायण सिंह व संस्थान के प्रबंधक आमीर अली के द्वारा 94 प्रशिक्षु को टैबलेट वितरण किया गया। इसमे संस्थान के अन्य कर्मचारी अमरनाथ यादव, संदीप कुमार, धर्मवीर भारद्वाज, अजय कुमार, राधेश्याम यादव, शेर बहादुर भारती, गोविंद पटेल अशोक भारद्वाज मौजूद रहे।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..