गाजीपुर। हिन्दू रक्षा समिति सैदपुर द्वारा हिन्दू जनाक्रोश रैली निकाली गई। जो टाउन नेशनल इंटर कॉलेज से शुरू होकर कचहरी सैदपुर में ज्ञापन देने के बाद समाप्त हो गया। इस जनाक्रोश रैली का उद्देश्य बांग्लादेश में हो रहे हिन्दू भाई बहनों पर क्रूर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। जिसमे सैकड़ो की संख्या में समाज के हिन्दू भाइयों भाई सामिल रहे। हिन्दू समाज सर्वे भवन्तु सुखिनः की राह पर चलने वाला समाज है। हिन्दू समाज कभी भी न तो पहले आक्रमण किया है न ही अतिक्रमण किया। लेकिन फिर जिस प्रकार की क्रूरता बांग्लादेश में हिंदुओ पर हो रही इससे सम्पूर्ण हिन्दू समाज आक्रोशित है। रैली के दौरान हाथ मे तिरंगा और बैनर लेकर पूरे नगर में भ्रमण किया गया। यह रैली हिन्दू रक्षा समिति, विश्व हिंदू परिषद, विद्यार्थी परिषद, बजरंग दल, गायत्री परिवार, किसान संघ, मजदूर संघ एवं अन्य व्यपारी संगठनों एवं समाज के अन्य हिन्दू संगठन के प्रतिनिधियों ने निकाला तथा अंत मे सैदपुर तहसील पर माननीय राष्ट्रपति को प्रेषित पत्र उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार को सौंपा।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..