Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पूर्व मुख्यमंत्री कल्‍याण सिंह के चौथी पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री कल्‍याण सिंह के चौथी पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की चौथी पुण्य तिथि आज बुधवार को जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर, व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए मनाईं गई। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण आंदोलन के अग्रदूत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह कुशल राज नेता,और अप्रतिम मुख्यमंत्री थे जिनका सुचिता पूर्ण सुशासन आज भी लोगों के मन चेतन में विद्यमान है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परम हितैषी,कड़े फैसले लेने वाले नेता थे। उनके मन में कार्यकर्ताओं के प्रति श्रद्धा, समर्पण का भाव था। जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने कहा कि अदम्य साहस क्षमता के धनी उ प्र मे निर्माण और विकास की गति तेज करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश में पति के मृत्युपरांत बच्चों के साथ ही पत्नी को वरासत का अधिकार देने का लोकप्रिय कार्य किया था। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह ने आजीवन विचारों और सिद्धान्तों से कभी समझौता नही किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, श्यामराज तिवारी, अखिलेश राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, विनोद खरवार,अच्छेलाल गुप्ता, नीतीश दूबे, विष्णु प्रताप सिंह, धनेश्वर बिंद, संदीप गुप्ता, प्रमोद राय, गोपाल राय,राजन प्रजापति,अरविंद सिंह, मुरली कुशवाहा, तेज बहादुर सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मां कवलपति हास्पिटल शास्‍त्रीनगर की चेयरमैन डा. बीती सिंह ने की पावन छठ महापर्व पर सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना

गाजीपुर। मां कवलपति हास्पिटल शास्‍त्रीनगर गाजीपुर के चेयरमैन डा. बीती सिंह ने छठ महापर्व के …