Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्‍यदेव ग्रुप ऑफ कालेजेज ने वादा किया पूरा, सुजुकी कंपनी के लिए चयनित 309 छात्र गुजरात के लिए रवाना

सत्‍यदेव ग्रुप ऑफ कालेजेज ने वादा किया पूरा, सुजुकी कंपनी के लिए चयनित 309 छात्र गुजरात के लिए रवाना

गाजीपुर। सत्‍यदेव ग्रुफ ऑफ कालेजेज ने जो वादा किया था आज उस वादे को पूरा किया। मंगलवार को सत्‍यदेव आईटीआई और सत्‍यदेव पॉलिटेक्निक कालेज गाजीपुर के तत्‍वावधान में आयोजित रोजगार मेंले में 309 चयनित छात्रों को ग्रुप के सीएमडी प्रोफे. आनंद कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर सुजुकी कंपनी गुजरात के लिए रवाना किया। इस अवसर उन्‍होने बताया कि पीएम मोदी का सपना हर युवक के हाथ में रोजगार, को साकार करने के लिए सत्‍यदेव ग्रुप ऑफ कालेजेज निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्‍होने बताया कि सत्‍यदेव ग्रुप ऑफ कालेजेज ने रोजगार परक शिक्षा देने का संकल्‍प लिया है, जो भी छात्र-छात्राएं इस कैम्‍पस में अध्‍ययनरत है उनको रोजगार दिलाने के लिए हमारा ग्रुप हर संभव प्रयास करेगा। उसी क्रम में पिछले दिनों सत्‍यदेव आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में सुजुकी कंपनी ने 309 छात्र-छात्राओ को चयनित किया था। चयनित छात्रों को आज सुजुकी कंपनी द्वारा बस से गुजरात ले जाया जा रहा है, यह पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर के वैज्ञानिको ने किसानों को सिखाई आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीक

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, …