गाजीपुर। जनपदवासियों के लिए खुशखबरी है कि अब बुलेट ट्रेन गाजीपुर से गुजरेगी। नेशनल हाई स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड ने वाराणसी, पटना, हाबड़ा तेज गति रेल मार्ग की 753 किलोमीटर की परियोजना प्रस्तावित है। इस परियोजना के बारे में जनता/प्रतिभागियों को जागरुक करने के लिए जिला स्तर पर बैठक आयोजित है। दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि 23 अगस्त को राइफल क्लब गाजीपुर में शाम 4 बजे से वाराणसी-पटना-हाबड़ा रेल परियोजना के संदर्भ में बैठक आयोजित है। इस बैठक में जनता को जागरुक करने के संदर्भ में विचार-विमर्श किया जायेगा।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..