गाजीपुर। सीएम योगी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर का बुद्धवार को डीआईजी ओमप्रकाश सिंह ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर डीआईजी ओमप्रकाश सिंह ने डीएम और एसपी से कई बिंदुओं पर सुरक्षा के बाबत चर्चा की। इस मौके पर एमएलसी चंचल सिंह ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए हर संभव व्यवस्था की जाये। सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की जाये लेकिन कार्यक्रम में आने वाले कार्यकर्ताओं और जनता की सुविधा का ख्याल रखा जाये।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..