Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सुभाष पासी ने पेश किया इंसानियत की मिसाल, ड्राइवर के शव को मुंबई से भेजवाया जौनपुर

सुभाष पासी ने पेश किया इंसानियत की मिसाल, ड्राइवर के शव को मुंबई से भेजवाया जौनपुर

गाजीपुर। पूर्व विधायक सुभाष पासी एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश की है। पूर्व विधायक सुभाष पासी ने बीमारी से निधन ड्राइवर का शव मुंबई से उसके पैतृक घर जौनपुर भेजवाया। राजू सरोज पुत्र हितलाल सरोज निवासी बेलवा बाजार मडि़याहू जनपद जौनपुर जो मुंबई में रहकर ड्राइवर का कार्य कर जीविका चलाता था। राजू का बीमारी से निधन हो गया। परिजनों ने उसका शव पैतृक गांव पहुंचाने के लिए सुभाष पासी से गुहार लगायी। तब सुभाष पासी ने सरकारी प्रक्रिया को पूरा करते हुए मृतक के शव को उसके पैतृक घर पहुंचवाया। राजू के पैतृक गांव बेलवा बाजार में सुभाष पासी के इस नेक कार्य की चर्चा हो रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …