Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सीएम योगी 17 अगस्‍त को आयेंगे करमपुर स्‍टेडियम, ओलंपियन ललित उपाध्‍याय और राजकुमार पाल का करेंगे सम्‍मान

सीएम योगी 17 अगस्‍त को आयेंगे करमपुर स्‍टेडियम, ओलंपियन ललित उपाध्‍याय और राजकुमार पाल का करेंगे सम्‍मान

गाजीपुर। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मेघबरन सिंह स्‍टेडियम करमपुर, गाजीपुर में 17 अगस्‍त को दिन में दो बजें ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल और ललित उपाध्‍याय में समारोह में भाग लेंगे। यह जानकारी पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने दी है। उन्‍होने बताया कि देश के हीरो ओलंपियन ललित उपाध्‍याय और राजकुमार पाल जिसने पेरिस ओलंपिक 2024 में हॉकी टीम को कास्‍य पद दिलाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दोनो हॉकी खिलाड़ी हॉकी के पुरोधा स्‍व. तेजबाहदुर सिंह के देख-रेख में मेघबरन सिंह स्‍टेडियम में प्रशिक्षण लिया था। इसके सफलता पर पूरे गाजीपुर को गर्व है। उन्‍होने कहा कि इन दोनो खिलाडि़यो का सम्‍मान 17 अगस्‍त शनिवार दिन मे दो बजे एक भव्‍य समारोह में किया जायेगा। जिसके मुख्‍य अतिथि उत्‍तर प्रदेश यशस्‍वी मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ जी होगे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मां कवलपति हास्पिटल शास्‍त्रीनगर की चेयरमैन डा. बीती सिंह ने की पावन छठ महापर्व पर सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना

गाजीपुर। मां कवलपति हास्पिटल शास्‍त्रीनगर गाजीपुर के चेयरमैन डा. बीती सिंह ने छठ महापर्व के …