Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / खाद्य सुरक्षा विभाग ने आनंदा डेयरी पर की छापेमारी

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आनंदा डेयरी पर की छापेमारी

गाजीपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने गाजीपुर के प्रतिष्ठित दूध उत्‍पादक निर्माता आनंद डेयरी स्‍वामी विवेकानंद कालोनी बंशीबाजार स्थित प्रतिष्‍ठान पर छापा मारकर गाय के दूध का नमूना एवं फ्लेवर्ड मिल्‍क, बटर स्‍काच, प्रोटीनयुक्‍त आनंदा ब्रांड, दही आनंदा ब्रांड, छाछ आनंदा ब्रांड, होमोजोराइज्‍ड दूध आनंदा ब्रांड के छह नमूने एकत्र किया। इस संदर्भ में सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्‍त रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि आनंदा डेयरी द्वारा लगातार दूध व दूध से उत्‍पादों में फैट एसएमएफ एवं वजन चोरी कर उपभोक्‍ताओं के स्‍वास्‍थ्‍य से खिलवाड़ करने की शिकायत मिली। जिसपर विभाग ने छापामारी कर छह नमूने एकत्र कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …