Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / अशोक पत्रकार के पुत्र एसएसपी रायपुर संतोष सिंह को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

अशोक पत्रकार के पुत्र एसएसपी रायपुर संतोष सिंह को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

गाजीपुर। रायपुर/दुर्ग छत्तीसगढ़ कॉडर के वरिष्ठ आईपीएस अफसर व एसएसपी रायपुर संतोष कुमार सिंह को एक बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है। उन्हें दुर्ग जिले के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने उनके संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों से जुड़े विषय पर किए गए शोध कार्य पूर्ण करने पर आज डॉक्टर की उपाधि प्रदान की है। श्री सिंह मूल रुप से उ० प्र० राज्य के गाजीपुर जनपद के देवकली निवासी पत्रकार अशोक कुमार कुशवाहा के बङे पुत्र हॆ। जिनके मझले पुत्र डा० शॆलेन्द्र कुमार सिंह सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र जखनियां मे बाल रोग विशेषज्ञ व सबसे छोटे पुत्र डा० धर्मेन्द्र कुमार सिह एम फ्लू केन्द्रिय विश्व विद्यालय शिलांग (मेघालय) मे असिस्टेंट प्रोफेसर के रुप मे कार्यरत हॆ। उन्होंने अपना शोध कार्य निर्देशक डॉ. सुनीता मिश्रा के निर्देशन में पूरा किया है। उनके शोध का विषय संयुक्त राष्ट्र के शांति-निर्माण प्रयासों की भूमिका व कार्यों की समालोचना है। उन्होंने पाया है कि शीत युद्ध के बाद दुनिया में हिंसाग्रस्त राष्ट्रों में शांति को चिरस्थाई बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के शांति-रक्षा (पीस कीपिंग) और शांति-स्थापना (पीस मेकिंग) प्रयासों से आगे बढ़कर शांति-निर्माण या सुदृढ़ीकरण (पीस बिल्डिंग) कार्यों पर जोर देने की आवश्यकता है। इस सदी में संयुक्त राष्ट्र के यूएन पीसबिल्डिंग कमीशन के पर्यवेक्षण में किए जा रहे पीस-बिल्डिंग मिशनों ने दुनिया में शांति प्रयासों को बहुत मजबूत किया है। विश्वविद्यालय के टैगोर हॉल में शोध प्रस्तुतिकरण के दौरान कुलपति डॉ अरुणा पल्टा, कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से आए बाह्य परीक्षक डॉ गोपाल कृष्ण शर्मा, डॉ अंजनी शुक्ला, डॉ सुनीता मिश्रा, डॉ प्रमोद यादव, डॉ राजमणि पटेल, डॉ सपना शर्मा सहित प्राध्यापकगण व शोधार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उनके पत्रकार पिता अशोक सिंह और पत्नी वंदना सिंह, माता लक्ष्मी देवी भी थी। उल्लेखनीय है कि भारत विभिन्न देशों में कार्यरत शांतिसेनाओं में दुनिया में सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से तीसरे नंबर पर है। वरिष्ठ भारतीय पुलिस और सैन्य अधिकारी शांति मिशनों में भाग लेते हैं। श्री सिंह का यह शोध-प्रबंध विदेशनीति के नीति-निर्धाताओं, प्रैक्टीसनर्स व छात्रों के लिए विशेष उपयोगी सिद्ध होगा। उल्लेखनीय है कि श्री सिंह ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) वाराणसी से राजनीतिशास्त्र में एमए और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) नई दिल्ली से अंतर्राष्ट्रीय संबंध विषय में एमफिल किया है। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय गाजीपुर से हुई है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …