गाजीपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा गाजीपुर सदर पश्चिमी मंडल का रविवार से आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के आज दूसरे एवं अंतिम दिन की कार्यशाला 4 सत्रों में संपन्न हुई। प्रशिक्षण वर्ग की सातवीं व अंतिम कार्यशाला को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने सम्बोधित किया और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को देश के समृद्धि व जनता के कल्याण मे सर्वोपरि बताया और कहा कि देश को 2047 तक विकसित करने का लक्ष्य लेकर सरकार काम कर रही है। सत्र की अध्यक्षता जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा व संचालन मंडल अध्यक्ष काशी चौहान ने किया। बुथ प्रबंधन के पांचवें सत्र को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि बूथ प्रबंधन में मतदाता सूची का अध्ययन, नए मतदाताओं से संपर्क, तथा प्रत्येक परिवार तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे नियमित रूप से अपने क्षेत्र में जनसंपर्क बनाए रखें और समाज के हर वर्ग के लोगों से संवाद स्थापित करें।उन्होंने “मन की बात” कार्यक्रम का भी उल्लेख करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देश के नागरिकों को सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। सत्र की अध्यक्षता काशी चौहान व संचालन मंडल महामंत्री उदय प्रताप सिंह ने किया। चतुर्थ सत्र में “संगठन का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं में निहित होती है। उन्होंने कहा कि यदि संगठन को मजबूत बनाना है तो प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक पहुंचकर संगठन का विस्तार करना होगा।और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के हर वर्ग तक संपर्क स्थापित कर संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। इस सत्र की अध्यक्षता गोपाल राय तथा संचालन सुरेश बिंद ने किया। इसके अलावा प्रशिक्षण के छठवें सत्र में पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा ने सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के विषय में विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक का उपयोग कर संगठन के विचारों और सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने पर बल दिया। इस सत्र की अध्यक्षता मनोज बिंद तथा संचालन मंडल महामंत्री संजय बिंद ने किया। प्रशिक्षण वर्ग का समापन राष्ट्र गान से हुआ। वर्ग प्रमुख मुरली कुशवाहा ने प्रशिक्षण वर्ग के सफल संचालन हेतु वक्ताओं व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर भाजपा कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, राम जी बलवंत,हजारी लाल वर्मा, सुनीता सिंह,सूर्यशेखर सिंह, सुमन बिंद,विनय प्रकाश, कमलेश गुप्ता, अशोक कुशवाहा उपस्थित रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..