Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / हिमांशु यादव बने गाजीपुर के जिलाकेसरी

हिमांशु यादव बने गाजीपुर के जिलाकेसरी

गाजीपुर। बाराचवंर विकास खण्ड के अमवां अस्करन (वनवां) में चल रहे दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल रविवार की देर शाम फाइनल हुआ। फाइनल मुकाबले की जोड़ी को पूर्व विधानपरिषद सदस्य एवं दर्जा प्राप्त मंत्री काशीनाथ यादव ने पहलवानो का हाथ मिलवाकर शुरू कराया। कुश्ती तीन राउंड में फाइनल हुई,मात्र चालीस सेकेण्ड में हिमांशु ने अश्वनी को पटकनी दिया।हिमाशू यादव(चौकिया गाजीपुर)ने जिलाकेसरी का खिताब अपने नाम किया।वही दुसरे स्थान पर (सराय मुबारक)के अश्वनी यादव दुसरे स्थान पर रहे।तथा तीसरे स्थान वेद बिहारी पोखरा के राहुल यादव रहे। जिला बाल केसरी में वेदबिहारी पोखरा के अभिनाश कुमार प्रथम रहे। वेद बिहारी पोखरा के ही दिनेश यादव द्बितीय स्थान पर रहे। करमपुर के प्रिसं सोनकर तीसरे स्थान पर रहे।करमपुर के प्रियाशु यादव चौथे स्थान पर रहे। जिलाअभिमन्यु मे सराय मुबारक के अंगद यादव प्रथम स्थान पर रहे। सराय मुबारक के अरविन्द यादव दुसरे स्थान पर रहे। सराय मुबारक के धर्मराज तिसरे स्थान पर रहे। छुतिहार के बृजेश यादव तिसरे स्थान पर रहे। जिलाकुमार मे सराय मुबारक के संदीप यादव प्रथम रहे।सराय मुबारक के ही जितेन्द्र यादव दुसरे स्थान पर रहे।छुतिहार के रोहन यादव तीसरे स्थान पर रहे।कोटसा के जयदीप तिसरे स्थान पर रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल ट्राफी प्रमाण पत्र तथा जिलाकेसरी को गदा भेट कर प्रोत्साहित किया गया।इस अवसर पर सपा विधासभा अध्यक्ष जयहिंद यादव,पुर्व ब्लाकप्रमुख प्रतिनिधि कौशल सिंह,अमित सिंह झब्बू,जकरूला ऊर्फ सोनू खां,ग्रामप्रधान फिरदौश खां,किटटू,रामसागर यादव,अनिल यादव,सत्यदेव सिंह,प्रसून सिंह अमरनाथ यादव,अशोक यादव,सुबाष यादव,वेदप्रकाश सिंह,लोहा सिंह,ढुककू सिंह,सहित हजारो की सख्या मे जनमानस उपस्थित रहा।कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजक राहुल यादव ने कुश्ती प्रतियोगिता मे आये हुए लोगो के प्रति आभार प्रकट किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …