Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: सुनसान जगह पर मिला नर कंकाल

गाजीपुर: सुनसान जगह पर मिला नर कंकाल

गाजीपुर। सॆदपुर थाना क्षेत्र के धुवार्जुन ग्राम मे शुक्रवार को दिन मे 11 बजे के लगभग गांव से दूर सुनशान स्थल पर खेत में बने संजय राजभर के मकान के चहरदिवारी के अंदर नर कंकाल मिला हॆ।उक्त मकान मे कोई नही रहता हॆ।शव का धङ व टी शर्ट,अन्डरवीयर कुछ दूर मिला।शव को कुत्ते सहित अन्य जानवर खा गये हॆ।गांव के लोग सुबह धान की रोपाई करने के लिए जब उस रास्ते से गुजर रहे थे तो नर कंकाल देखकर अवाक रह गये।घटना की जानकारी गांव के समाजसेवी कार्यकर्ता पंकज राय ने भितरी पुलिस चॊकी के इंन्चार्ज ऒमप्रकाश यादव को दी।विशुनपुरा गांव के गुड्डू राजभर उम्र 42 वर्ष पिछले 18 जुलाई से घर से गायब हॆ ,20 जुलाई को परिवार वालो ने सॆदपुर थाने मे गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराया हॆ।गुड्डू राजभर की पत्नी ने संदेह ब्यक्त करते हुए अपने गायब पति के रूप मे पहचान की।फिलहाल जो भी हो डीएन ए टेस्ट के बाद  पता चल सकेगा की नर कंकाल किसका हॆ ।घटना की जानकारी मिलते ही सॆदपुर कोतवाल विजय प्रताप सिंह,व क्षेत्राधिकारी दल बल सहित घटनास्थल पर पहुंचे नर कंकाल को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …