गाज़ीपुर। करंडा ब्लाक के ग्राम सभा मैनपुर निवासी शिवप्रताप सिंह का चयन असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के पद पर हुआ। संघ लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित इपीएफओ परीक्षा परिणाम में शिवप्रताप ने 70 वीं रैंक परीक्षा पास की। पूर्व प्रधान अजय सिंह उर्फ लाल बाबू के इकलौते पुत्र की सफलता पर ग्रामीणों में हर्ष की लहर है। सिविल इंजीनियरिंग में एमटेक शिवप्रताप की प्रारंभिक शिक्षा आदर्श इंटर कालेज महुआबाग से हुई है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..