गाजीपुर! जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर के तत्वाधान में राजकीय आई0टी0आई0, गाजीपुर के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी कम्पनी बीजन इण्डिया द्वारा हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड तथा सुब्रोस लिमिटेड एवं वॉकारू इन्टरनेशनल प्रा0लि0 द्वारा ट्रेनी, मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नीशियन, हेल्पर कम्प्यूटरआपरेटर आदि पदों पर चयन किया गया। मेला में लगभग 158 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 63 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..