गाजीपुर। कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी परिसर में शनिवार को डिप्लोमा फर्मासिस्ट एशोसियेशन के आजीवन महामंत्री रहे स्वर्गीय राम उजियार पाण्डेय की 21 वीं पुण्यतिथि के अवसर गाजीपुर संगठन ईकाई के पदाधिकारीयों ने श्रद्धांजली सभा एवं पौधारोपण किया।इस अवसर पर जनपद एशोसियेशन के अध्यक्ष ओंकारनाथ पाण्डेय ने स्वर्गीय राम उजियार पाण्डेय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वो हमारे एशोसियेशन के आजीवन महामंत्री रहे। उनके द्वारा बताये गये विचार सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। बताया की उक्त अवसर पर एशोसियेशन के पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी एवं परिसर में पौधारोपण पर्यावरण को सुरक्षित करने का संकल्प लिया। उक्त अवसर पर आयुष्मान भारत डीजीएम अरविंद कुमार यादव ने कहा कि धारा को हरा भरा करने की यह एक नेक पहल है। ऐसे अवसरों पर पौधा रोपण कर यादगार बनाया जा सकता है और साथ ही साथ पर्यावरण को संरक्षित भी किया जा सकता है। इस अवसर पर संगठन के कोषाध्यक्ष बुद्धि लाल सहित सभी पदाधिकारी ने उनको श्रद्धांजलि देकर याद किया।इस अवसर पर संगठन के जनपद के मंत्री रमेश चन्द्र,संरक्षक राम कठिन,संरक्षक राम कठिन राम,कोषाध्यक्ष बुद्धिलाल, नित्यानंद पांडेय,दुर्गा प्रसाद सहित आदि लोग मौजूद रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..