Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

गाजीपुर: भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

गाजीपुर! कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के द्वारा हिंदुओं के हिंसा वाले बयान पर पूरे देश में हंगामा मच गया है,उनके इस निर्लज्ज स्वभाव से देश के एक बहुसंख्यक वर्ग का अपमान हुआ है। जिससे आहत हिंदू संगठनों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।इसी क्रम में आज गाजीपुर भाजयुमो ने जिला अध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर   कचहरी  पर राहुल गांधी का पुतला फूंका, पुतला फूंकने के उपरांत जिला अध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला ने कहा कि देश के  सदन में राहुल गांधी ने जो हिंदुओं के खिलाफ बयान दिया है, वह निश्चित तौर से काफी निंदनीय है। और राहुल गांधी को इसके लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। विपक्ष संविधान की तो बात करता है ,लेकिन संविधान के विपरीत जाकर किये गये आचरण से राहुल गांधी ने देश की संसद का अपमान किया है, उसके लिए सदन से ही नहीं बल्कि पूरे देश से उनको माफी मांगनी होगी। अकेला ने कहा कि सनातन धर्म को मानने वाले लोगों को राहुल गांधी के इस बयान से काफी पीड़ा हुई है और वह इसका जवाब भी समय आने पर देश प्रदेश की जनता जरूर देगी।आगे अकेला ने कहा कि अगर राहुल गांधी माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ जन आंदोलन को और तेज किया जाएगा, इस दौरान विश्व प्रकाश अकेला,अविनाश सिंह,विवेकानंद राय, हर्षित सिंह,चंदन बिंद,गौरव श्रीवास्तव,धर्मेंद्र कुशवाहा,शिवम राय,शशांक राय, अभिषेक सिंह, विशाल, प्रवीण शर्मा, मनीष, हेमंत, रवि, योगेश शुक्ला, काशी नाथ तिवारी, अनुराग चौहान, लाल जी,सुनील,विनय जी,उपस्थित रहे!

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …