Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सिद्धपीठ से शुरू कराई रोडवेज बस सेवा

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सिद्धपीठ से शुरू कराई रोडवेज बस सेवा

गाजीपुर। सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर संघ प्रमुख दर्शन पूजन करने पहुंचे थे। जहां उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह भी पहुंचे हुए थे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में यातायात के साधन का अभाव देखते हुए व लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए तत्काल प्रभाव से दो रोडवेज बस संचालन की घोषणा कर दिया। इतना ही नहीं, इस उनके घोषणा के कुछ देर बाद ही दो रोडवेज बसें सिद्धपीठ पर आ गई। जिनमें खुद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, कानपुर प्राण प्रचारक श्रीराम जी व सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज सहित सैकड़ो लोग सवार हो गए। उन्होंने बस का एक प्रतीकात्मक संचालन शुरू कर दिया। आधिकारिक रूप से इन बसों का संचालन मंगलवार 2 जुलाई से प्रारंभ कर दिया जाएगा। दो रोडवेज बसों में से एक रोडवेज बस सिद्धपीठ से गाजीपुर व एक रोडवेज बस सिद्धपीठ से बनारस के लिए संचालित होगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …