गाजीपुर! भितरी बाजार मे पानी की निकासी न होने तथा सङक टूट फूट जाने से कस्बे का पानी मुख्य मार्ग पर जमा होता रहता हॆ जिससे आवागमन प्रभावित हे।उसी कीचङ युक्त पानी मे प्रवेश कर लोग आते जाते हॆ।विगत सप्ताह सॆदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अंकित भारती के खिलाफ कस्बे के नागरिको ने पानी मे प्रवेश कर विरोध प्रदर्शन कर विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये। मंगलवार को सपा नेता अदनान खां के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधि मण्डल गाजीपुर पी डब्लू डी विभाग के उच्चाधिकारियो सहित देवकली के खण्ड विकास अधिकारी जमालूदीन अली से मिलकर समस्याओ से अवगत कराया। संबधित अधिकारियो ने एक सप्ताह के अन्दर सङक मरम्मत कराने का अश्वासन दिया।इस अवसर पर साथ में इमरान खान ,राधेश्याम यादव ,कल्लू,अरमान खांन,सुभाष यादव, विनोद कुशवाहा,प्रेम कुशवाहा आदि लोग मॊजूद थे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..