Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भगवान राम ने विश्‍वामित्र के साथ किया था करीमुद्दीनपुर की मां कष्‍ठह‍रणी देवी का दर्शन

भगवान राम ने विश्‍वामित्र के साथ किया था करीमुद्दीनपुर की मां कष्‍ठह‍रणी देवी का दर्शन

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी के दरबार में  भक्तों का रेला प्रतिदिन उमड़ रहा है। क्षेत्र सहित पड़ोसी जनपद से आए हुए हजारों की संख्या में भक्तों ने मां के दरबार में शीश नवाया। यहां पहुंच अधिकतर महिला भक्तों द्वारा मनोकामना की पूर्ति होने पर तथा मनोकामना की पूर्ति के लिए मां के दरबार में अखण्ड दीप जलाए गए। मां के दरबार में आसपास सहित पड़ोसी जनपद व बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्रों से यहां पहुंच श्रद्धालुओं ने भी मां के दरबार में हाजिरी लगाई। मां के दरबार में भक्तों का आने का सिलसिला चैत्र नवरात्र के पहले दिन के सुबह से ही शुरू हो गया जो अनवरत रूप से दिन-रात चल रहा है। मान्यता यह है कि मां के दरबार में भगवान राम विश्वामित्र के साथ बक्सर जाते हुए यहां रुक कर मां कष्टहरणी पूजन अर्चन किए थे। इसके अलावा यह भी बताया जाता है कि किनाराम को भी यही मां कष्टहरणी के दरबार में सिद्ध प्राप्त हुई थी। किनाराम को मां कष्टहरणी ने अपने हाथ से खीर का प्रसाद खिलाया था। तब जाकर किनाराम को सिद्धि प्राप्त हुआ था। यहां मां कष्टहरणी मंदिर के परिसर में किनाराम की भी मूर्तियां स्थापित है जहां भक्त अपना शीश नवाते हैं। भक्तों के जयकारे से मां का दरबार गूंज रहा है। यहां मां के दरबार में भारी संख्या में भक्तों द्वारा अखंड दीप जलाए जा रहे हैं। मां का दरबार भक्तों से इस समय रात दिन गुलजार बना हुआ है। यहां सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस के जवान व महिला पुलिस दिन रात ड्यूटी पर मुस्तैद हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने हवन–पूजन कर नीरज शेखर के कासिमाबाद चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

गाजीपुर। कासिमाबाद तहसील मुख्यालय पर वैभव पैलेस में रविवार के दिन एनडीए गठबंधन के चुनावा …