Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / बाल दिवस पर अनोखे अंदाज में नजर आईं दो बहनें, आयज़ा बनी प्रेस रिपोर्टर तो मैमुना ने धारण किया साउथ इंडियन गर्ल का रूप

बाल दिवस पर अनोखे अंदाज में नजर आईं दो बहनें, आयज़ा बनी प्रेस रिपोर्टर तो मैमुना ने धारण किया साउथ इंडियन गर्ल का रूप

गाजीपुर। 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर नंदगंज बाजार में संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूलों में बच्चों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। बाल दिवस कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही बच्चे अलग-अलग आकर्षक परिधानों में सज-धजकर स्कूल पहुंचे। किसी ने महापुरुषों का रूप धारण किया तो किसी ने विभिन्न व्यवसायों और सांस्कृतिक वेशभूषा के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसी क्रम में एक ही परिवार की दो बहनों ने अपने अनोखे अंदाज से सबका ध्यान आकर्षित किया। बड़ी बहन आयज़ा सिद्दीकी प्रेस रिपोर्टर की भूमिका में नजर आईं, जबकि उनकी छोटी बहन मैमुना सिद्दीकी ने साउथ इंडियन गर्ल का रूप धारण कर सबको आकर्षित किया। दोनों बहनों की आकर्षक वेशभूषा और आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था। बाल दिवस के अवसर पर इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने, नई भूमिकाओं को समझने और मंच पर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। बच्चों की इस रचनात्मक पहल से अभिभावकों में भी खुशी देखने को मिली। गौरतलब है कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन बच्चों के प्रति प्रेम, उनके अधिकारों, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश देता है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पीजी कॉलेज, गाजीपुर की चार छात्राओं का अखिल भारतीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

गाजीपुर। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के अंतर्गत त्रिपुरा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ईस्ट जोन अंतर-विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल …