गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कालेज गाजीपुर में प्रशिक्षु चिकित्सक नवदीप सिंह की बीती रात गोराबाजार में पुआल से लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार डाक्टर नवदीप सिंह पुत्र चंद्रशेखर सिंह उर्फ डाक्टर मुन्ना निवासी गंगा विशुनपुर पुलिस लाइन छावनी लाइन गाजीपुर बीती रात लीला सीमेंट स्टोर गोराबाजार से दो कदम आगे पुआल से लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गये और उनकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की खबर लगते ही छावनी लाइन सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। मेडिकल कालेज के पीआरओ ने बताया कि डाक्टर नवदीप सिंह मेडिकल कालेज में प्रशिक्षु चिकित्सक थे। दो माह में ही इनकी ट्रेनिंग पूरी होने वाली थी। डा. नवदीप सिंह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। इनके निधन से पूरे परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। डा. नवदीप सिंह के मौत की खबर लगते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। इस संदर्भ में सीओ सिटी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई हो रही है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..