Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / प्रयागराज में 41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन एवं हाफ मैराथन दौड़ के लिए रजिस्‍ट्रेशन शुरू

प्रयागराज में 41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन एवं हाफ मैराथन दौड़ के लिए रजिस्‍ट्रेशन शुरू

गाजीपुर। 41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन एवं हाफ मैराथन हेतु पंजीकरण 11 नवंबर से प्रारम्भ खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन, प्रयागराज के तत्वावधान में गत वर्षों के भाँति इस वर्ष भी दिनांक 19 नवंबर,2026 को प्रयागराज में 41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन (42.195 कि०मी०) एवं हाफ मैराथन (21.097 कि०मी०) का आयोजन पुरुष एवं महिला वर्ग में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु इच्छुक धावकों के ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन दिनांक 11 नवंबर, 2026 से 18 नवंबर, 2026 की सायंकाल तक स्वीकार किया जाऐगा। ऑनलाइन आवेदन हेतु विभागीय वेबसाइट www.indiramarathon.co.in  के माध्यम से पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि ई-मेल आईडी indiramarathonprayagraj@gmail.com पर भी प्रेषित कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन हेतु क्षेत्रीय खेल कार्यालय, प्रयागराज में प्रातः 10.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक निर्धारित अवधि में पंजीकरण कराया जा सकता है। उक्त मैराथन प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए पृथक पृथक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। जिसमें (पुरुष एवं महिला प्रत्येक वर्ग हेतु)फुल मैराथन (42.195 कि०मी०),हाफ मैराथन (21.097 कि०मी०),प्रथम पुरस्कार- 2,00,000/-प्रथम पुरस्कार- 51,000/- द्वितीय पुरस्कार- 1,00,000/-द्वितीय पुरस्कार- 21,000/- तृतीय पुरस्कार- 75,000/-तृतीय पुरस्कार- 11,000/-अन्य 11 सात्वना पुरस्कार-10,000/-अन्य 03 सात्वना पुरस्कार 5100/- प्रदान किया गया ।मैराथन का शुभारम्भ दिनांक 19 नवंबर, 2026 को प्रातः 6.30 बजे आनंद भवन, प्रयागराज से होगा तथा प्रतियोगिता का समापन मदन मोहन मालवीय स्टेडियम,प्रयागराज में होगा। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम अपराह्न 2.30 बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा। अतः जनपद गाजीपुर के समस्त इच्छुक धावकों से अनुरोध है कि निर्धारित समयावधि में अपना पंजीकरण सुनिश्चित करते हुए उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: पूर्व सांसद अतुल राय के जनसंवाद कार्यक्रमो में हजारो युवाओ ने लिया भाग

गाजीपुर। मोहम्मदाबाद ब्लाक के अंतर्गत बैजलपुर ग्राम सभा के सोमेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में …