Breaking News
Home / अपराध / भांवरकोल पुलिस से मुठभेड़ में, तीन पंजाबी पशु तस्‍कर गिरफ्तार

भांवरकोल पुलिस से मुठभेड़ में, तीन पंजाबी पशु तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। थानाध्यक्ष भावरकोल मय टीम दौरान  रात्रि गश्त थाना क्षेत्र मे मामूर थे कि जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई एक संदिग्ध DCM गाड़ी जिसमे गोवंश लदे हो सकते हैं पंजाब प्रान्त की पक्खनपुर होते हुए बिहार की तरफ जा रही है सूचना को सही मानते हुए ग्राम रसूलपुर मोहम्मदाबाद भरौली मार्ग पर घेराबंदी करते हुए PB10…8928 DCM गाड़ी पकड़ 9 गोवंश बरामद कर चालक को हिरासत मे लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया | पूछताछ के दौरान चालक द्वारा  एक और DCM गाड़ी होना बताया गया जिसमें अन्य नौ गोवंश लदे हुए हैं जिन्हे हम पंजाब से लादकर बिहार ले जा रहे है,अन्य DCM आते हुए दिखायी देने पर ज़ब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से निशाना लगाकर फायर किया जाने लगा , पुलिस टीम द्वारा आत्मराक्षार्थ में संतुलित फायरिंग की गयी तो एक बदमाश के बाये पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया । जिसे तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए CHC मोहम्मदाबाद भेजा गया व एक बदमाश को मौके गिरफ्तार किया गया पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । पूछताछ के दौरान बदमाशों द्वारा बताया गया कि वह पंजाब प्रान्त से गोवंश लादकर बिहार बेचने लेकर जा रहे थे|

नाम पता घायल /गिरफ़्तार अभियुक्त-

  1. दर्शन सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह ग्राम चौकीमान थाना सदर जगरोन जिला लुधियाना उम्र 58(गिरफ्तार )
  2. पवन कुमार पुत्र अनिल कुमार उर्फ़ सलीम खान ग्राम बलियोन थाना समराला जिला लुधियाना उम्र 30(गिरफ्तार )
  3. सुखदीप कुमार पुत्र दर्शन कुमार ग्राम वार्ड न 8 हिम्मतनगर थाना समराला जिला लुधियाना उम्र 37 (घायल /गिरफ्तार )
[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

ट्रैफिक जाम की समस्‍या से कराह रहा है सैदपुर बाजार

गाजीपुर। सैदपुर बाजार ट्रैफिक जाम की समस्‍या से कराह रहा है। यह परेशानी तब और …