गाजीपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर कस्बा बाजार में दुकानें सज गई हैं। व्रती और श्रद्धालु पर्व की तैयारियों के लिए खरीदारी में जुट गए है। बाजार में बांस के सूप, दउरा, डगरा, छांटी टोकरी और हाथ वाले पंखे की दुकानें मुख्य आकर्षण हैं। वही मिट्टी के दीये, कलश, मिट्टी के चूल्हे, आम की लकड़ी (खरना और ठेकुआ बनाने के लिए), गन्ना (ईख), नारियल, सेब, केला, और पीतल-कांसा के बर्तन (जैसे पीतल का सूप) उपलब्ध हैं। स्टेशन बाजार के गांधी चौक-चौराहों और बाजार में खासी रौनक देखने को मिल रही है। बताया जाता है। कि लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर कस्बा व स्टेशन बाजार में रौनक बढ़ गई है। और पारंपरिक पूजन सामग्रियों की दुकानें सज चुकी हैं। बाजार में बांस से बने सूप, दउरा, छांटी टोकरी, डगरा और हाथ के पंखे की भारी मांग है। खरना और अर्घ्य के लिए मिट्टी के दीये, कलश, मिट्टी के चूल्हे के साथ-साथ पीतल के सूप और अन्य बर्तन भी बाजार में उपलब्ध हैं। वही नारियल, गन्ना, सेब, केला, आम की लकड़ी (प्रसाद व ठेकुआ बनाने के लिए) और अन्य मौसमी फलों की दुकानें सज चुकी हैं। बढ़ती कीमते फलों की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे खरीदारों के बजट पर असर पड़ा है। पूजा में लगने वाले फलों के दाम सेव 100 किलो, केला50दर्जन, अनार 200 किलो, संतरा 80,100 किलो,अमरूद 80,100 किलो, नाशपाती 140,160 किलो, अन्नास 60 रुपया पीस, नारियल 40 रुपया, गागर50.60 रुपया पीस, सूप 100 पीस, दौरी 250 रुपया, अंगूर 200 किलो आदि पुूजा सामग्री। पुजारी बृजेश पांडेय ने बताया कि यह लोकआस्था पर्व है। महिला श्रद्धालु की काफी भीड़ उमड़ती है। खरीदारी दो पर्व से शुरु हो जाती है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..