Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / बेदबिहारी पोखरा कासिमाबाद में 23 अक्‍टूबर को होगा विराट कुश्‍ती दंगल का आयोजन  

बेदबिहारी पोखरा कासिमाबाद में 23 अक्‍टूबर को होगा विराट कुश्‍ती दंगल का आयोजन  

गाजीपुर। कासिमाबाद क्षेत्र के बेदबिहारी पोखरा पर 23 अक्टूबर को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय स्तर सहित विभिन्न क्षेत्रों के पहलवान अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करेंगे।आयोजक अनिल यादव ने बताया कि दंगल का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र के कुश्ती प्रेमियों में उत्साह है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। आयोजन में सुनील पहलवान, रामसूरत पहलवान, उमेश यादव प्रधान, बेदू सिंह, गोरख यादव झमेली पहलवान सहित समस्त ग्रामवासी निवेदक है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शरद पूर्णिमा पर नागा बाबा धाम सीतापट्टी, करण्‍डा में 26 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशाल मेला

गाजीपुर। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम आरी पहाड़पुर, सीतापट्टी, करंडा स्थित प्रसिद्ध श्री …