Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / स्व. कैप्टन सुमेर सिंह यादव के पुण्यतिथि पर आयोजित दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

स्व. कैप्टन सुमेर सिंह यादव के पुण्यतिथि पर आयोजित दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

गाजीपुर। कासिमाबाद क्षेत्र राजापुर कला गांव में बुधवार को स्व. कैप्टन सुमेर सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सकलडीहा के विधायक प्रभुनारायण यादव रहे। उन्होंने स्व. कैप्टन सुमेर  सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इसके बाद आयोजित विराट दंगल प्रतियोगिता में हरियाणा, दिल्ली, अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर और आसपास के जिलों से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। एक मुकाबले में हरियाणा के बादल पहलवान को हराकर रितेश यादव ने जीत दर्ज की। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में स्व. कैप्टन सुमेर सिंह यादव पहलवान पुण्यतिथि में सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन के दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और योगदान को याद किया।  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी अविनाश विद्यार्थी ने कहा कि स्व. सुमेर सिंह यादव के नाम पर विराट दंगल प्रतियोगिता आगे भी आयोजित की जाएगी। इस दौरान उनके नाम पर प्रवेश द्वार, मूर्ति स्थापना और सड़क के नामकरण की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधान परिषद सदस्य काशीनाथ यादव, पूर्व विधायक उमा शंकर कुशवाहा, समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव, कमलेश सिंह, पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, कमलेश सिंह,प्रोफेसर विकास, विनय प्रकाश अंचल, पन्ने पहलवान, बब्बरराम, जनार्दन पहलवान , शिव कुमार यादव उर्फ मामा, गोपीनाथ पीजी कॉलेज संरक्षक राकेश तिवारी,  संदीप सत्या, अमरजीत यादव, पंकज कुशवाहा, विश्राम यादव, धर्मेंद्र यादव, अखिलेश यादव, आशा यादव, सोनू प्रधान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के आयोजक एवं संयोजक पुत्र  दीपक यादव, जहूराबाद विधानसभा अध्यक्ष जयहिंद यादव ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शरद पूर्णिमा पर नागा बाबा धाम सीतापट्टी, करण्‍डा में 26 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशाल मेला

गाजीपुर। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम आरी पहाड़पुर, सीतापट्टी, करंडा स्थित प्रसिद्ध श्री …