गाजीपुर। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद सदस्य के प्रत्याशी डा केदारनाथ सिंह व डा प्रमोद मिश्रा की जीत को लेकर आज जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कार्यालय पर हुई।बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अजीत चौबे ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ जुट जाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से दोनों प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाया जाएगा।क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मतदाताओं से निरंतर संपर्क कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की योजनाबद्ध रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत से चुनाव में सफलता प्राप्त होगी।शिक्षक निर्वाचन के प्रभारी राणा सिंह ने कहा कि शिक्षक मतदाताओं के बीच संपर्क अभियान को और तेज किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से संवाद स्थापित कर डा प्रमोद मिश्रा के पक्ष में मतदान की अपील करें।जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनावी अभियान में जुटें और पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरी ताकत लगा दें। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों और प्रत्याशियों के विचारों को मतदाताओं तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।इस अवसर पर बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने किया।बैठक में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी पूर्व विधान परिषद सदस्य डा केदारनाथ सिंह के वाराणसी में 5 अक्टूबर को होने वाले नामांकन की योजना रचना भी बनाई गई।इस अवसर पर बैठक में जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह, दयाशंकर पाण्डेय, अच्छेलाल गुप्ता, अवधेश राजभर, सुमित तिवारी, सुधाकर कुशवाहा, राजेश सोनकर, सशांक राय, हंसराज राजभर, मार्कण्डेय चौहान, राजेश चौहान, अशोक पाण्डेय, गर्वजीत सिंह, सनी चौरसिया सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..