Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: दिव्‍यांग प्रमाण पत्र उपलब्‍ध कराने के लिए जिले में लगेंगे 17 मेडिकल कैम्‍प

गाजीपुर: दिव्‍यांग प्रमाण पत्र उपलब्‍ध कराने के लिए जिले में लगेंगे 17 मेडिकल कैम्‍प

गाजीपुर। समग्र शिक्षा के अन्तर्गत विशेष आवश्यकता वाले (दिव्यांग) बच्चों की दिव्यांगता का चिकित्सकीय आकलन कर उन्हें दिव्यांगता प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद गाजीपुर में 17 मेडिकल असेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय, समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में प्रदेश के जनपदों में मेडिकल असेसमेंट कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। निर्देश के अनुसार जनपद गाजीपुर में 17 मेडिकल असेसमेंट कैंप आयोजित किए जाना हैं इन कैंपों के माध्यम से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्कIdentification and Assessment ¼Medical Assessment Camps– Up to Highest Class-VIII½  की जाएगी। चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत पात्र बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जाएगी, जिससे वे शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजीपुर उपासना रानी वर्मा ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मेडिकल असेसमेंट कैंपों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक पात्र दिव्यांग बच्चों को कैंप तक पहुंचाकर उनका चिकित्सकीय परीक्षण एवं आवश्यक प्रमाण-पत्र की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: भाजपा की बैठक में एमएलसी प्रत्‍याशी केदार सिंह व प्रमोद मिश्रा की जीत के लिए बनी रणनीति

गाजीपुर। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद सदस्य के प्रत्याशी डा केदारनाथ …