Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / आईएएस, पीसीएस परीक्षाओं के लिए हिंदू पीजी कालेज जमानियां में नि:शुल्‍क कोचिंग क्‍लास शुरु

आईएएस, पीसीएस परीक्षाओं के लिए हिंदू पीजी कालेज जमानियां में नि:शुल्‍क कोचिंग क्‍लास शुरु

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां में शनिवार से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु नि:शुल्क कक्षाओं का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने कक्षाओं का औपचारिक शुभारंभ करते हुए कहा कि समाज में परिवर्तन लाने हेतु सबसे सशक्त माध्यम शिक्षा ही है। शिक्षा का मूल उद्देश्य छात्र-छात्राओं के व्यवहार में परिवर्तन लाना है। इस परिवर्तन की शुरुआत शिक्षा से ही हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की यह नि:शुल्क तैयारी हमारे ग्रामीण अंचल के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए वरदान साबित होगी।प्राचार्य ने बताया कि यह कक्षाएं प्रत्येक कार्य दिवस में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक महाविद्यालय परिसर में संचालित होंगी, जिसमें अनुभवी प्राध्यापकों द्वारा UPSC, UPPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, TET, पुलिस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित विषयों की तैयारी कराई जाएगी।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. रामलखन यादव, डॉ. सुनील कुमार चौधरी, डॉ. अमित कुमार, डॉ. बिपिन कुमार, डॉ धर्मेंद्र यादव, सौरभ कुमार सिंह, डॉ.ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, कृतकार्य आचार्य मदन गोपाल सिन्हा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।महाविद्यालय प्रशासन ने क्षेत्र के सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से इस नि:शुल्क सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: भाजपा की बैठक में एमएलसी प्रत्‍याशी केदार सिंह व प्रमोद मिश्रा की जीत के लिए बनी रणनीति

गाजीपुर। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद सदस्य के प्रत्याशी डा केदारनाथ …