Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / वीरता मेडल पुरूस्कार से जिले के लाल अंगद यादव को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

वीरता मेडल पुरूस्कार से जिले के लाल अंगद यादव को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

गाजीपुर। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के जाबाज 16 पुलिसकर्मियों को वीरता मेडल का पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया है जिसमें प्रदेश भर में 16 पुलिसकर्मियों में जिले के जंगीपुर विधानसभा के अंधऊ गाँव निवासी व वाराणसी में सब इस्पेक्टर एसटीएफ के पद पर तैनात अंगद यादव को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा सम्मानित किया गया है। अंगद यादव के इस उपलब्धी से परिजनों सहित क्षेत्रवासियों में खुशी व्याप्त है वही गाँववासियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है। मालूम हो कि अंगद यादव पुत्र मुनीस्वर यादव बचपन से ही पढ़ने और खेलने में होनहार थे और बचपन से ही उनका  पुलिस और सेना में जाने का सपना था!1998 मे वाराणसी में ही पुलिस की भर्ती में  शारीरिक और लिखित परीक्षण देकर पास हुए और उसके बाद इनकी ट्रेनिंग प्रयागराज में पूरी हुई! उत्तर प्रदेश पुलिस मे कार्य करते और उनकी योग्यता को देखते हुए उन्हें एसटीएफ वाराणसी में सिपाही के पद पर ज्वाईनींग हुई!एसटीएफ मे आने के बाद अंगद यादव ने एक से बढ़कर एक आपराधिक घटनाओं का पर्दाफाश किया। इसी दौरान अंगद का दो वर्ष 2012 मे एसटीएफ सब इस्पेक्टर के पद पर प्रमोशन हुआ! मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित होने के बाद अंगद यादव ने बताया कि यह पल उनके लिए ऐतिहासिक पल और उपलब्धी है! अंगद यादव की इस उपलब्धी पर क्षेत्रीयजनों मे हरउल्लास है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सन शाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा में मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

गाजीपुर। सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानियां कसेरा पोखरा के प्रांगण में महात्मा गांधी और लाल बहादुर …