Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डा. प्रमोद मिश्रा के भाजपा प्रत्‍याशी घोषित होते ही माध्‍यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के सदस्‍यों में मची हलचल  

डा. प्रमोद मिश्रा के भाजपा प्रत्‍याशी घोषित होते ही माध्‍यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के सदस्‍यों में मची हलचल  

शिवकुमार

गाजीपुर। शिक्षक एमएलसी के चुनाव में वाराणसी मंडल में भाजपा प्रत्‍याशी डा. प्रमोद मिश्रा को लेकर काफी हलचल है। डा. प्रमोद मिश्रा उत्‍तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के प्रदेश अध्‍यक्ष्‍ थे। इसके पूर्व भी एमएलसी रह चुके हैं। डा. प्रमोद मिश्रा अपने संगठन के भावी प्रत्‍याशी के रुप में देखे जा रहे थे। नामांकन का समय नजदीक आते ही डा. प्रमोद मिश्रा ने पाला बदल दिया। भाजपा ने वाराणसी मंडल से उन्‍हे अपना शिक्षक एमएलसी के लिए प्रत्‍याशी घोषित कर दिया। डा. प्रमोद मिश्रा के भाजपा प्रत्‍याशी घोषित होते ही वाराणसी मंडल के उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के सदस्‍यों में हलचल मच गया। वाराणसी मंडल में शर्मा गुट के सभी सदस्‍य एक-दूसरे को फोन करके संगठन के भविष्‍य पर चर्चा करने लगे। इधर उनके संगठन के हाईकमान ने भी चुप्‍पी साध ली है। जिससे और भी स्थिति विकट हो गयी है। वाराणसी मंडल शिक्षक एमएलसी चुनाव क्षेत्र में कुल आठ जनपद बनारस, गाजीपुर, बलिया, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र, भदोही व मिर्जापुर आते हैं। इन आठ जनपदों में कुल 33 हजार मतदाता शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान करेंगे। गाजीपुर में कुल 6300 शिक्षक मतदात हैं। इस हलचल के स्थिति में गाजीपुर जनपद के पूर्व जिलाध्‍यक्ष शिवकुमार सिंह ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि हम संगठन की गरि‍मा को गिरने नही देंगे। अपने शिक्षक भाइयों की समस्‍याओं के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

तहसील सेवराई में 202 पात्र किसानों को फसल क्षति की सहायता राशि का किया गया भुगतान

गाजीपुर! उपजिलाधिकारी सेवराई ने अवगत कराया है कि तहसील सेवराई क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित …