Breaking News
Home / खेल / संजीव कुमार सिंह फिर बने यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल के सदस्य, मनोनयन से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

संजीव कुमार सिंह फिर बने यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल के सदस्य, मनोनयन से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की 21वीं वार्षिक आम सभा (एजीएम) बुधवार को कानपुर स्थित होटल लैंडमार्क में संपन्न हुई। बैठक में इस वर्ष केवल यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल का चुनाव कराया गया, जिसमें दोनों पदों पर केवल दो ही नामांकन आने के चलते निर्विरोध चयन हुआ। पूर्व की भांति कानपुर के डॉ. संजय कपूर को दोबारा यूपी टी-20 लीग का चेयरमैन बनाया गया, जबकि गाज़ीपुर के संजीव कुमार सिंह को पुनः गवर्निंग काउंसिल सदस्य के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया। बैठक में चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी वरिष्ठ सदस्य ज्योति बाजपेयी ने साझा की। यूपी टी-20 लीग के सफल आयोजनों और जमीनी स्तर पर क्रिकेट विकास में संजीव कुमार सिंह के निरंतर योगदान को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दोबारा सौंपी गई है। एजीएम के उपरांत बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि यूपी टी-20 लीग के सफल आयोजन के बाद आगामी चरण में टीमों की संख्या बढ़ाने और नए स्टेडियमों में मैचों के आयोजन पर विचार किया जा रहा है। बैठक में पूर्व न्यायाधीश विनीत शरण को लोकपाल और न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) कृष्ण मुरारी को एथिक्स ऑफिसर नियुक्त किया गया। साथ ही अभिषेक सिंघानिया, अशोक चतुर्वेदी, रियासत अली और प्रदीप कुमार गुप्ता को पुनः निदेशक नियुक्त किया गया है। बैठक में अध्यक्ष निधिपति सिंघानिया, सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता सहित यूपीसीए के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संजीव कुमार सिंह के पुनः सदस्य चुने जाने पर पूर्वांचल के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। खेल संघों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनके मनोनयन पर बधाई दी | गाज़ीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह व सचिव डॉ. उमेश चन्द्र राय ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि संजीव कुमार सिंह कर्मठ और धरातल पर काम करने वाले समर्पित खेल प्रशासक हैं। उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाती है, वे उसे जमीनी स्तर पर पूरी निष्ठा से संपन्न करते हैं। गाज़ीपुर सहित समूचे पूर्वांचल में क्रिकेट का आधारभूत ढांचा मजबूत करने में उनका योगदान सराहनीय रहा है। इसी क्रम में मऊ क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि निस्संदेह संजीव कुमार सिंह का यह मनोनयन प्रदेश में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उनका गवर्निंग काउंसिल में पुनः शामिल होना ग्रामीण और युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच दिलाने में मददगार साबित होगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

तहसील सेवराई में 202 पात्र किसानों को फसल क्षति की सहायता राशि का किया गया भुगतान

गाजीपुर! उपजिलाधिकारी सेवराई ने अवगत कराया है कि तहसील सेवराई क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित …