Breaking News
Home / अपराध / भारी मात्रा में असलहा व कारतूस के साथ तीन तस्‍कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में असलहा व कारतूस के साथ तीन तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्रों की तस्करी, बिक्री एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गाजीपुर पुलिस ने गुरुवार को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत कैथवलिया पुलिया के पास प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्रों की बड़ी खेप के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कोतवाली पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अंतर्राज्यीय अवैध शस्त्र तस्कर भारी मात्रा में अवैध आग्नेयास्त्र लेकर कैथवलिया पुलिया के पास एक दोपहिया वाहन के साथ मौजूद हैं तथा उक्त शस्त्रों की डिलीवरी किए जाने की तैयारी में हैं। कोतवाली पुलिस ने सूचना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराया तथा प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रभारी स्वाट टीम व अपराध निरीक्षक/प्रभारी देवेन्द्र कुमार मिश्रा ने पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर रवाना किया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर कैथवलिया पुलिया के आसपास घेराबंदी एवं निगरानी की गई। पुलिस टीम को एक मोटरसाइकिल के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर तीनों व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया गया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम रतन विश्वकर्मा पुत्र काशीनाथ विश्वकर्मा निवासी भदौरा, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 19 वर्ष, रवि कुमार पुत्र हरिशंकर चौधरी निवासी भदौरा, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 19 वर्ष तथा अभिषेक कुमार पुत्र धर्मराज राम निवासी फुल्ली, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 20 वर्ष बताया। पुलिस द्वारा नियमानुसार जामा तलाशी एवं बैगों की तलाशी लिए जाने पर तीनों अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध आग्नेयास्त्र एवं जिन्दा कारतूस बरामद हुए। अभियुक्त रतन विश्वकर्मा के कब्जे से 01 पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन एवं 05 जिन्दा कारतूस .32 बोर, एक पिट्ठू बैग से 06 पिस्टल .32 बोर तथा 07 देशी तमंचा .315 बोर एवं 03 जिन्दा कारतूस .315 बोर, एक मोबाइल फोन तथा ₹200 नकद बरामद हुए। अभियुक्त रवि कुमार के कब्जे से 01 पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन एवं 06 जिन्दा कारतूस .32 बोर, एक पिट्ठू बैग से 05 पिस्टल .32 बोर तथा 06 देशी तमंचा .315 बोर एवं 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, एक मोबाइल फोन तथा ₹300 नकद बरामद हुए। अभियुक्त अभिषेक कुमार के कब्जे से 01 पिस्टल .9 एमएम मय मैगजीन एवं 02 जिन्दा कारतूस .9 एमएम, एक पिट्ठू बैग से 05 पिस्टल .32 बोर तथा 06 देशी तमंचा .315 बोर एवं 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, एक मोबाइल फोन तथा ₹400 नकद बरामद हुए। प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे अवैध शस्त्रों की तस्करी में संलिप्त हैं तथा मध्य प्रदेश के खंडवा एवं बुरहानपुर क्षेत्र से अवैध शस्त्र लाकर उनकी डिलीवरी करने के लिए गाजीपुर में आए थे। अभियुक्तों द्वारा कुछ अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी दी गई है। उक्त तथ्यों की स्वतंत्र रूप से सत्यापन एवं विस्तृत विवेचना की जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

तहसील सेवराई में 202 पात्र किसानों को फसल क्षति की सहायता राशि का किया गया भुगतान

गाजीपुर! उपजिलाधिकारी सेवराई ने अवगत कराया है कि तहसील सेवराई क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित …