गाजीपुर। जनपद में भारतीय जनता पार्टी के नेता, प्रोफेसर एवं सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, गाजीपुर के प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद सिंह ने वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद के पूर्व सदस्य केदारनाथ सिंह जी को तथा वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. प्रमोद मिश्रा जी को पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। डॉ. सानंद सिंह ने प्रत्याशियों के चयन के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री केदारनाथ सिंह जी का विधान परिषद के सदस्य के रूप में रहा अनुभव, शिक्षकों एवं स्नातकों के बीच उनकी व्यापक पहुंच तथा संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, निश्चित रूप से इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसी प्रकार डॉ. प्रमोद मिश्रा जी का शिक्षक समाज के बीच लंबे समय से किया गया कार्य, अनुभव और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव भी इस चुनाव को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि दोनों प्रत्याशियों को अपना समर्थन देकर स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता बंधु लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ। डॉ. सानंद सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी, समर्पण और सक्रियता के साथ मतदाता बंधुओं से संपर्क करे तथा पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व विधान परिषद के चुनाव में पार्टी की सफलता संगठन के लिए महत्वपूर्ण होगी और पूर्वांचल में भाजपा के कार्यकर्ताओं के मनोबल एवं संगठनात्मक सक्रियता को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने दोनों प्रत्याशियों को पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल विजय अभियान की मंगलकामना की।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..